बप्पा के जयकारों से गुंजायमान हो उठा आसमान,झांकियों को देखने उमड़ा शहर

भोपाल,मंगलवार को भक्तों के दुलारे गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई दी गई। शहर में गणेश जी की झांकियों को देखने शहर उमड़ पड़ा। पुलिस की चप्पे -चप्पे पर कड़ी नजर थी। मंगलवार अनंत चर्तुदशी के अवसर पर भक्तों के दुलारे गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई दी गई। शहर में सुबह से ही झांकियों के निकलने का सिलसिला शुरू हुआ था। गणपति के जयकारों से आसमान गुंजायमान हो रहा था। इस दरम्यान मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था, जैसे शहर ठहर गया हो।

शहर में चहुंओर गणपति की धूम दिखाई दे रही थी। हर भक्त गणपति के रंग में सराबोर था। झाकियों को देखने दिनभर सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ता रहा। आकर्षक झांकियां देखते -देखते बन रही थी। यातायात व्यवस्था के तगड़े बंदोबस्त किये गये थे। पुलिस चप्पे -चप्पे पर कड़ी नजर रखे हुए थी। झांकियों के साथ चल रहे लोग गणपति के रंग में रंगे हुए थे। हर कोई अपने में डूबा ह़ुआ था। महिलाएं, युवतियां और बच्चे गणपति के जयकारे लगाते झांकियों के साथ चल रहे थे। शहर में अलग-अलग स्थानों पर मूर्ति विसर्जित की गईं। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस दरम्यान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला। शहर में भारी वाहनों का आवागमन पूरी तहर प्रतिबंधित किया गया था। जिसके लिए पुलिस ने पहले से सूचना दे दी थी। इधर एक्स प्रेस मीडिया कार्यालय में भी गणपति जी की आरती के बाद उनको विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यालय में सभी कर्मचारियों को प्रसादि का वितरण किया गया। स्भी गणपति को अगले बरस जल्दी आने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *