57 साल की उम्र में पहली महिला अंतरिक्ष यात्री

वाशिंगटन, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र की महिला कमांडर एवं नासा की अंतरिक्ष यात्री पेगी विह्टसन 57 साल की उम्र में चालक दल के सदस्यों के साथ पृथ्वी पर शनिवार को सुरक्षित रूप से उतरी है। अंतरिक्ष से जुड़े अभी तक के कई रिकॉर्ड पैगी तोड़ चुकी हैं। पैगी ने इस बार अंतरिक्ष में 288 दिन का सफर पूरा किया है। उन्होंने अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा दिन रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पैगी अब अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा दिन रहने वाली पहली अमेरिकन महिला बनी है। सबसे उम्रदराज स्पेस रिसर्च में मैगी का नाम एक रिकॉर्ड के रूप में दर्ज हो गया है। पैगी स्पेस में 534 दिन बिताने वाली पहली अमेरिकी एस्ट्रोनॉट बनी| वर्तमान रिकॉर्ड धारक जेफ विलियम से वह आगे निकल गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *