नरेंद्र राजगुरु का निधन 

भोपाल,3 सितम्बर,औद्योगिक केंद्र विकास निगम भोपाल के बिट्टन मार्केट स्थित कार्यालय में सहायक प्रबंधक और केंद्रीय विद्यालय संगठन के सेवानिवृत उपायुक्त श्री हरि प्रसाद राजगुरु के ज्येष्ठ पुत्र श्री नरेंद्र राजगुरु का शनिवार को लम्बी बीमारी के बाद मुंबई के नानावटी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें हृदय की शल्य चिकित्सा के लिए भोपाल से मुंबई ले जाया गया था। जहाँ शल्य चिकित्सा के बाद संक्रमण की वजह से वह करीब दो महीनों तक गहन चिकित्सा इकाई में रहे।  अंततः शनिवार रात वह जिंदगी की जंग हार गए। वह अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार सोमवार 4 सितम्बर को सबेरे 11 बजे भदभदा विश्राम घाट पर किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *