लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सैफई स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम बदलेंगे। योगी ने यह ऐलान मेजर ध्यानचंद की जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वालों के लिए सरकार 6 करोड़ रुपए का इनाम देगी। पहले खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि कम थी। हमने सरकार बनने के बाद इसे बढ़ाया है। यूपी के खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल जीतने पर सरकार 6 करोड़ देगी तो वहीं सिल्वर जीतने पर 4 करोड़ इनाम मिलेगा और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को बतौर इनाम 2 करोड़ की राशि दी जाएगी। बता दें कि कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स के लिए यूपी सरकार भारत सरकार के बराबर प्रोत्साहन राशि देगी। उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को बधाई देता हूं, जिन्होंने वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया। महिला क्रिकेटर दीप्ति और पूनम को इस मौके पर रानी लक्ष्मीबाई बाई पुरस्कार से 3,11,000 रुपये से सम्मानित किया गया।
सैफई स्टेडियम का नाम बदलेगी योगी सरकार