नई दिल्ली, राजस्थान में जमीन आवंटन से जुड़े 18 मामलों में सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है। इन मामलों में रॉबर्ट वाड्रा की जमीन भी शामिल है। हाल ही में राजस्थान की वसुंधरा सरकार ने जमीन घोटाले से जुड़ी 18 मामलों की जांच सीबीआई को सौंपी थी। यह मामला बीकानेर में 270 बीघा जमीन के गलत तरीके से आवंटन से जु़ड़ा है। इस जमीन का एक हिस्सा वाड्रा की कंपनी ने खरीदा था। हालांकि कांग्रेस ने पूरे मामले पर वसुंधरा सरकार पर हमला बोलते हुए इसे चुनावी हथकंडा करार दिया था।
ज्ञात रहे कि इसी साल अप्रैल महीने में बीकानेर जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय रॉबर्ट वाड्रा के करीबियों के यहां छापेमारी कर चुका है। एनडीटीवी इंडिया को मिली जानकारी के मुताबिक़ ईडी फरीदाबाद में तीन जगहों पर छापेमारी कर रही है। जिन लोगों पर छापेमारी हुई है उनमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के करीबी महेश नागर और अशोक कुमार भी शामिल हैं। दरअसल, बीकानेर में 270 बीघा जमीन 79 लाख में खरीदी गई और इसके बाद तीन साल में 5 करोड़ में बेच दी गई। इसी को लेकर ईडी ने यह छापेमारी की थी।
वाड्रा के खिलाफ सीबीआई ने जमीन घोटाले में केस दर्ज किया