एअर इंडिया की दिल्ली-सन फ्रांसिस्को फ्लाइट चूहे के कारण देर से उड़ सकी

नई दिल्ली,दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दिल्ली से अमेरिका के सन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट चूहे के कारण नौ घंटे लेट हो गई, ‎जिससे या‎त्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को एयर इंडिया बोइंग 777 एयरपोर्ट से उड़ान भरने ही वाली कि फ्लाइट में चूहा दिखाई दिया। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को वापस टर्मिनल पर लाया गया और उसमें कीटनाक्षक दवाई का उपयोग किया गया। इसके बाद नए क्रू के साथ एयर इंडिया 173 फ्लाइट ने जो कि यात्रियों से भरी थी निर्धारित समय के बजाय दिन में उड़ान भरी। इस फ्लाइट का निर्धारित समय रविवार तड़के ढाई बजे का था।
एयर इंडिया के चेयरमेन राजीव बंसल ने फ्लाइट का इतनी देरी से उड़ना गंभीर मुद्दा बताया। राजीव ने बताया कि कैसे चूहा फ्लाइट के अंदर घुसा और कैसे भविष्य में ऐसी परेशानी से निपटा जाएगा। उन्होने बताया ‎कि जैसे ही फ्लाइट उड़ान भरने की तैयारी करने लगा कि तभी एक चूहा नजर आया। इसके बाद फ्लाइट को वापस टर्मिनल पर लाया गया और यात्रियों को उसमें से उतार दिया गया। इसके बाद फ्लाइट में कीटनाक्षक धुएं का छिड़काव किया गया। इस प्रक्रिया के बाद यह सुनुश्चित किया गया कि चूहा फ्लाइट से निकल चुका है। ‎फिर छह घंटों तक अधिकारियों को फ्लाइट के लिए दो कमांडर और दो को-पायलट्स ढूंढने में समय लग गया क्योंकि पहले वाले क्रू की ड्यूटी का समय खत्म हो गया था और इतने लंबे समय तक फ्लाइट को किसी कारणवश रोके रखने पर पहला वाला क्रू काम नहीं करता है। इस सारी प्रक्रिया में फ्लाइट को उड़ान भरने में पूरे नौ घंट लग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *