पल्लेकल, बुमराह की मारक गेंदबाज़ी के बाद रोहित शर्मा के नाबाद शतक की बदौलत भारत ने श्री लंका को तीसरे और आखिरी वनडे में श्री लंका को 6 विकेट से हराकर मैच जीत लिया है। इसके साथ ही भारत ने पांच वनडे मैचों की सीरीज पर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत को जीत के लिए 218 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उसने रोहित शर्मा की सेंचुरी और धोनी की हाफ सेंचुरी के दम पर ४५.५ ओवर में हासिल कर लिया।
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही जब लसिथ मलिंगा ने शिखर धवन को बोल्ड कर दिया। इस समय भारत का स्कोर 9 रन था। धवन ने 5 रन बनाए थे। 19 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा जब कप्तान विराट कोहली फर्नांडो की गेंद पर फाइन लेग पर कैच आउट हो गए। कोहली ने लेग स्टंप से बाहर जाती गेंद को फ्लिक किया लेकिन उसे नीचे नहीं रख पाए और चमीरा ने उनका कैच पकड़ लिया।
तीसरे विकेट के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारतीय पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन पिछले मैच मेंं श्री लंका के लिए उम्मीद बनकर आए अकिला धनंजय ने एक बार फिर कमाल दिखाया। धनंजय ने आते ही राहुल को चलता किया। शॉट बॉल पर राहुल ने पुल करने की कोशिश की लेकिन वह डीप मिडविकेट पर खड़े थिरिमने को कैच दे बैठे। धनंजय ने अपने अगले ओवर में केदार जाधव को LBW कर अपनी टीम को मैच में वापसी दिला दी।
भारत 61 रनों पर चार विकेट खोकर संकट में था लेकिन यहां से रोहित और धोनी ने भारतीय पारी को कोई और नुकसान नहीं होने दिया। रोहित ने इस बीच अपने वनडे करियर का 12वां शतक भी पूरा किया और धोनी ने 65वां अर्धशतक पूरा किया।
इससे पहले, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से भारत ने तीसरे वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट मैच में रविवार को श्री लंका को नौ विकेट पर 217 रन के स्कोर पर रोक दिया। बुमराह ने 27 रन देकर पांच विकेट चटकाए और शुरु से ही श्री लंका के बल्लेबाजों को परेशान किया। केदार जाधव (12 रन पर एक विकेट), अक्षर पटेल (35 रन पर एक विकेट) और हार्दिक पंड्या (42 रन पर एक विकेट) ने उनका अच्छा साथ निभाया।
श्री लंका की तरफ से टीम में वापसी कर रहे लाहिरु थिरिमाने ने 105 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 80 रन बनाए। उन्होंने सलामी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल (36) के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी भी की। इन दोनों के अलावा निचले क्रम में बल्लेबाजी करने उतरे मलिंदा श्रीवर्धने (29) ही 20 रन के आंकडे को पार कर पाए। नियमित कप्तान उपुल थरंगा पर दो मैचों के प्रतिबंध के कारण कार्यवाहक कप्तान की जिम्मेदारी निभा रहे चामरा कपुगेदारा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरु से ही मेजबान टीम के बल्लेबाजों पर शिकंजा कस दिया।
टीम ने पारी की शुरुआत निरोशन डिकवेला (13) और टेस्ट कप्तान चंडीमल की नई जोड़ी के साथ की। डिकवेला ने भुवनेश्वर कुमार की पारी की पहली गेंद पर चौका जडा लेकिन अगले ओवर में बुमराह ने उन्हें काफी परेशान किया। बुमराह ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर डिकवेला को पगबाधा किया लेकिन डीआरएस लेने पर रीप्ले में पता चला कि गेंद लेग साइड के बाहर पिच हुई थी और तीसरे अंपायर ने उन्हें नाबाद करार दिया। इसी ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह ने डिकवेला के खिलाफ पगबाधा की एक और विश्वसनीय अपील की लेकिन मैदानी अंपायर ने बल्लेबाज को नाबाद करार दिया।
भारत ने इसके बाद डीआरएस का सहारा लिया और इस बार भी तीसरे अंपायर ने रीप्ले देखने के बाद मैदानी अंपायर के फैसले को बदलते हुए डिकवाला को आउट दिया। रोहित शर्मा ने बुमराह की गेंद पर कुसाल मेंडिस (01) का बेहतरीन कैच लपककर आठवें ओवर में श्री लंका का स्कोर दो विकेट पर 28 रन किया। थिरिमाने और चांदीमल ने इसके बाद पारी को संवारा। चांदीमल ने भुवनेश्वर पर चौका जड़ा जबकि थिरिमाने ने हादर्कि पंड्या का स्वागत चौके के साथ किया। दोनों ने 14वें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन तक पहुंचाया।
पालकेली,श्रीलंका ने भारत के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट पर 217 रन बनाए हैं। इस प्रकार भारत को जीत के लिए 218 रनों का लक्ष्य मिला है। इस मैच में भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए। यह बूमराह के एकदिवसीय करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही। बुमराह ने 10 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट लिए। श्रीलंका की ओर से सबसे अधिक 80 रन लाहिरू थिरिमाने ने बनाये। दिनेश चांडीमल ने 36 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम के लिए बुमराह के अलावा हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और केदार जाधव को एक-एक विकेट मिला। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। थिरिमाने ने (80 रन, 105 गेंद) को बुमराह ने केदार जाधव के हाथों कैच कराया। थिरिमाने का यह 17वां अर्धशतक रहा।
तीसरे विकेट के लिए लाहिरू थिरिमाने और चांडीमल ने 72 रनों की साझेदारी की। खतरनाक होती इस पार्टनरशिप को आखिरकार हार्दिक पंड्या ने तोड़ा। पंड्या की गेंद पर चांडीमल (36 रन) को जसप्रीत बुमराह ने लपका। श्रीलंका को 100 रन पर तीसरा झटका लगा। श्रीलंका की ओर से चांडीमल और निरोशन डिकवेला ने पारी का आगाज किया। चौथे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका को पहला झटका दिया। तेज बल्लेबाजी कर रहे डिकवेला (13 रन) को बुमराह ने एलबीडब्ल्यू किया। 18 रन पर पहला विकेट गिरा। कुशल मेंडिस (1) भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए। बुमराह की गेंद पर रोहित शर्मा ने उनका शानदार कैच लपका। 8वें ओवर में 28 रन पर श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा। इससे पहले तीसरे वनडे में श्रीलंका ने टॉस जीता, और उसने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका की कप्तानी चमारा कपुगेदेरा के पास है। पिछले मैच में धीमे ओवर रेट की वजह से कप्तान उपुल थरंगा पर दो मैचों का प्रतिबंध है। वहीं भारतीय टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया है।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी शुरु की
श्रीलंका ने भारत के खिलाफ तीसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन ओवरों में बिना किसी नुकसान के 18 रन बना लिए थे। डिकवेला 13 और चंदीमल 4 रनों पर खेल रहे थे। भारतीय टीम इस सीरीज में 2-0 से आगे है, ऐसे में लंकाई टीम इस मैच में जीत के लिए पूरी ताकत लगा देगी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं.
श्रीलंका: चामरा कपुदेगरा (कप्तान), निरोशन डिकवेला, लाहिरु तिरिमाने, कुसल मेंडिस, दिनेश चंदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, चामरा कपुदेगरा, मिलिंदा सिरीवर्धने, अकिला धनंजय, दुशमंत चमीरा, विश्व फर्नांडो, लसित मलिंगा।
श्रीलंका : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।