ट्रैक की निगरानी ड्रोन से करेगी रेलवे

भोपाल, लगातार हो रही ट्रेन दुर्घटनाओं के बाद रेलवे ने ट्रैक की निगरानी ट्रेन से करने का फैसला किया है। रेलवे ट्रैक के किनारे ड्रोन सेंटर बनाए जाएंगे, जहां से लगातार ट्रैक पर निगरानी रखी जाएगी। पश्चिम मध्य रेलवे जोन में न्यू कटनी जंक्शन में दुर्घटना राहत गाड़ी पर ड्रोन कैमरा लगाने का काम किया जा रहा है। जल्द ही इसका परीक्षण किया जाएगा। ड्रोन के माध्यम से ट्रेक की निगरानी का परीक्षण सफल होने के बाद देश के सभी जोन को पर्याप्त संख्या में ड्रोन कैमरे दिए जाएंगे, जो ट्रैक की सतत निगरानी करेंगे।
रेलवे को तकनीकी सलाह देने वाले रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन ने ड्रोन का उपयोग ट्रैकिंग निगरानी के लिए पहले ही कर चुका है ।
पश्चिम मध्य रेलवे की सीपीआरओ गुंजन गुप्ता के अनुसार पश्चिम मध्य रेलवे जोन को 25 ड्रोन कैमरे उपलब्ध कराए जाने की कार्रवाई चल रही है। इन 25 कैमरों को भोपाल जबलपुर और कोटा मंडल में उपलब्ध कराया जाएगा। एक ड्रोन का उपयोग जल्द ही न्यू कटनी जंक्शन में शुरू किया जा रहा है। इसके परीक्षण परिणाम के बाद रेलवे के सभी जोन में ट्रैकिंग निगरानी ड्रोन कैमरों के माध्यम से संभव हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *