प्रियंका गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती, डेंगू हुआ

नई दिल्ली,कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा को डेंगू हो गया है। प्रियंका को दिल्ली के श्री गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। श्री गंगाराम अस्पताल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन डॉक्टर डीएस राणा के मुताबिक प्रियंका वाड्रा को बुखार के बाद २३ अगस्त २०१७ को भर्ती किया गया। प्रियंका सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर अरुप बसु की देखरेख में हैं। उन्हें डेंगू है और उनकी हालत बेहतर हो रही है। कुछ दिन पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को वायरल फीवर हुआ था। इसके चलते राहुल गांधी हफ्ते भर सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में भी वे हिस्सा लेने नहीं पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *