मुंबई,बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने उनके जीवन पर बनने वाले अमेरिकी शो की कार्यकारी निर्माता के रूप में प्रियंका चोपड़ा के चयन को सही कदम बताया है। माधुरी ने एक बयान में कहा,जब मुझे श्री (राव) ने 2016 की गर्मियों में अपने इस विचार के बारे में बताया कि वह अमेरिकी में मेरे जीवन से प्रेरित एक श्रृंखला बनाना चाहते हैं, तो मैं हैरान रह गई। श्री राव न्यूयॉर्क के एक लेखक हैं। माधुरी ने श्रीराम नेने से शादी करने के बाद बॉलीवुड से दूरी बना ली थी और अमेरिका के डेनवर में जाकर घर बसा लिया था। दो बेटों की मां बनने के बाद माधुरी ने पांच साल पहले बॉलीवुड में फिर वापसी की और अब वह लगातार काम कर रही हैं।
माधुरी के शो की निर्माता बनेगी प्रिंयका