शाह के सामने पेश होंगे मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड, भाजपा में सुगबुगाहट तेज

भोपाल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर सुगबुगाहट तेज हो चली है। जहां शाह के दौरे से कांग्रेस में हलचल का माहौल है, वहीं भाजपा के मंत्रियों के माथे पर भी चिंता की लकीरें खींच गई है। शाह के आने से पहले सत्ता और संगठन में नियुक्ति की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। माना जा रहा है कि शाह को लेकर मंत्रियों ने भी तैयारियां शुरु कर दी है, सभी मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड तैयार किए जा रहे है, अधिकारियों को ये जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों ने सभी मंत्रियों का बीते सालों का ब्यौरा बनाना शुरु कर दिया है, एक एक जानकारी जुटाई जा रही है।खास बात तो ये है कि मंत्रियों ने भी अपने विशेष सहायकों को इस काम में लगा दिया है, ताकी कोई गड़बड़ी ना हो। इसी रिपोर्ट कार्ड के आधार पर चुनावी माहौल तैयार किया जाएगा।
शाह के दौरे को लेकर सीएम शिवराज भी अलर्ट हो गए है, उन्होंने सभी अधिकारियों और मंत्रियों को कड़े निर्देश दिए है। प्रदेश अध्यक्ष के साथ भी अलग बैठक की जा सकती है।
जानकारी के अनुसार,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल भी प्रदेश के दौरे में शामिल होंगे। वे प्रदेश के संगठन के कामों की चर्चा औऱ समीक्षा करेंगे। इसी क्रम में ग्राम पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक भाजपा के सबा लाख करीब कर्मठ कार्यकर्ताओं को दीनदयाल अंत्योदय समिति के माध्यम से सरकार में एडजस्ट किया जा रहा है। अभी तक अधिकांश ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में अंत्योदय समितियां गठित की जा चुकी है। मंगलवार को कैबिनेट में भी अंत्योदय समितियों के गठन को लेकर चर्चा हुई।
दीनदयाल अंत्योदय समितियों में ऐसे कार्यकर्ताओं को तरजीह दी गई है जो पिछल साढ़े तीन साल से सत्ता और संगठन में उपेक्षित था। समितियों के सदस्य केंद्र एवं राज्य सरकार के हर काम पर नजर रखेंगे और सीधे शासन को रिपोर्ट करेंगे। इन समितियों में महिलाओं को भी शामिल किया गया है। भाजपा की जिला इकाई की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर की समितियों के पदाधिकारियों को कलेक्टर अधिकृत करेंगे। जिला स्तरीय अंत्योदय समिति के अध्यक्ष प्रभारी मंत्री होंगे। जबकि राज्य स्तरीय समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *