नागपुर, पेंच और कन्हान कोयला क्षेत्र के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। घाटे वाली पांच खदानों को बंद करने का निर्णय लिया जा चुका है। कोल इंडिया ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिला क्षेत्र की एक खदान को बंद कर दिया है। इसके बाद पेंच क्षेत्र की टीम और कान्हान क्षेत्र की 3 कोयला खदानों को बंद करने की कार्रवाई चल रही है। यह खदानें कभी भी बंद हो सकती हैं।
पेंच और कन्हान क्षेत्र की यह कोयला खदानें यहां के जनजीवन का प्रमुख आधार हैं। यहां का व्यापार और कारोबार इन्हीं खदानों पर आश्रित था। इनके बंद होने से हजारों लोगों के समक्ष बेरोजगारी का संकट खड़ा होगा। वही यहां के व्यापार और व्यवसाय में भी भारी फर्क पड़ेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्हान क्षेत्र की मोहरी और पेंच की विष्णुपुरी एक और विष्णुपुरी दो और गणपति खदान के लिए अंतिम मौका बचा हुआ है।
इन खदानों का उत्पादन नहीं बढ़ा और घाटा कम नहीं हुआ, तो खदानें भी जल्द बंद हो जाएंगी|