पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव का निधन

नई दिल्ली,पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संतोष मोहन देव का बुधवार सुबह असम के सिल्चर स्थित एक अस्पताल में 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से गुर्दे और अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए, सुदीर्घ जीवनकाल में उनके द्वारा किए गए लोकोपकारी कामों को याद किया। संतोष मोहन देव की कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव समेत चार बेटियां हैं। संतोष मोहन देव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘संतोष मोहन देव के निधन से दुखी हूं। वे अनुभवी राजनीतिक नेता थे, जिन्होंने लोगों के कल्याण के लिए बड़े पैमाने पर काम किया।’ कांग्रेस संगठन ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्हें उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *