देश में अधिकांश मुस्लिमों के हिंदू पूर्वज- भाजपा सांसद हुकुमदेव

नई दिल्ली,संसद में भाजपा सांसद हुकुमदेव नारायण यादव ने कहा कि देश में अधिकांश मुस्लिमों के पूर्वज हिंदू थे। उन्होंने लोकसभा में भीड़ द्वारा हिंसा के मसले पर कहा कि मुस्लिमों के पूर्वज हिंदू थे। उन्होंने कहा कि इस देश के मुसलमानों को यह जानना चाहिए कि उनके पूर्वज हिंदू थे। और उस वक्त हिंदू देवता उनके थे। उन्होंने कहा कि हर मुसलमान को हिंदुओं की भावना का सम्मान करना चाहिए और हिंदुओं को मुस्लमानों का सम्मान करना चाहिए।
हुकुमदेव नारायण बिहार में मधुबनी से भाजपा सांसद हैं। हुकुमदेव नारायण यादव ने कहा कि हमें हर किसी के चिंतन को बर्दाश्त करना चाहिए। देश में अनेक ऐसे वाकये हैं जहां आर्थिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक अत्याचार हुए है। हिंदुओं के सांस्कृतिक जुलूस को रोकने के कार्य हुए हैं और धार्मिक कर्तव्य करने से रोका गया है। क्या यह भीड़ द्वारा पीट पीटकर हत्या करने के केस से छोटी घटना है। भाजपा सदस्य ने कहा कि आज इस देश में कोई अल्पसंख्यक नहीं है। हिन्दू जात-पात में बंटे हैं। गांधीजी के समय लोग ईश्वर अल्ला तेरे नाम बोलते थे, वंदे मातरम के नारे लगाते थे लेकिन आज इस पर सवाल उठाये जा रहे हैं। यह राष्ट्र के खिलाफ कार्य है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आर्थिक क्रांति और राष्ट्रवाद को जोड़ते हुए देश को आगे बढ़ा रहे हैं और इससे कुछ लोग परेशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *