लखनऊ, उत्तर प्रदेश के जौनपुर से कांग्रेस के पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह के पौत्र और पौत्र वधू के आत्महत्या करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सांसद के पौत्र और पौत्र वधू ने रविवार सुबह करीब चार बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक लखनऊ के गोमतीनगर के विनय खंड इलाके में रहते थे| पुलिस के अनुसार सुबह चार बजे पूर्व सांसद की पौत्रवधू ने फोन कर अपने पति के फांसी लगाने की सूचना दी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया| पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो दोनों को फांसी पर लटका हुआ पाया। आत्महत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है। बताते चलें कि कांग्रेसी नेता कमला प्रसाद सिंह जौनपुर से दो बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके हैं।
पूर्व सांसद के पौत्र व पौत्रवधू ने फांसी लगाई
![](https://www.pragamiark.com/park/wp-content/uploads/2017/07/EX-MPS-HOUSE.jpg)