करारागंज अस्पताल में कई महीनों से लटका ताला 

नौगांव,ग्राम करारागंज में उपस्वास्थ्य केन्द्र संचालित है, लेकिन यहां पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारियों के न आने से पिछले कई महीनों से स्वास्थ्य केन्द्र के भवन में ताला लटका हुआ है। जानकारी के अनुसार उप स्वास्थ्य केन्द्र में एमपीडब्ल्यू मेहताब तोमर और एएनएम उमेश नंदनी पदस्थ हैं। ये दोनों लंबे समय से अस्पताल नहीं आए हैं, जिससे यहां ताला लटका रहता है। गांव में इलाज न मिलने पर ग्रामीण हरपालपुर या नौगांव पहुंचकर बीमारी का इलाज कराते हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से करारागंज की प्रसूताओं और नवजात शिशुओं का समय से टीकाकरण नहीं हो पाता है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों कर्मचारी कभीकभी इलाज करते नजर आते हैं और बाकी समय डय़ूटी से गायब बने रहते हैं। हमेशा ताला लटके रहने के कारण उप स्वास्थ्य केन्द्र का यह भवन शाम होते ही जुआरियों और शराबियों का अड्डा बन जाता है। हाइवे से सटे ग्राम करारागंज में बदहाल हो चुकी स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने की फुर्सत विभाग के अधिकारियों को आज तक नहीं मिल पाई है इसी का फायदा उठाकर यहां पदस्थ कर्मचारी मनमानी पर उतारू हैं और बिना काम की वेतन ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *