बढ़े हवाई जहाज यात्री, घटे 17 करोड़ रेलवे यात्री

नई दिल्ली,भारत में दो साल के अंदर हवाई यात्रियों में 50 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। भारत में 2014-15 के दौरान 7 करोड़ यात्रियों ने हवाई जहाज में सफर किया जबकि 2016-17 के दौरान 15 एयरलाइंस में 10.37 यात्रियों ने यात्रा की। यह आंकड़ा लोकसभा में जारी किया। यह वृद्धि ऐसे समय देखी गई है जब भारतीय रेलवे के यात्रियों में वित्त वर्ष 2014 से 2017 तक 17 करोड़ की कमी आई है। आंकड़े यह भी दिखाते हैं भारतीय रेलवे के एसी क्लासेस जैसे एसी स्लीपर, एसीथर्ड, एक्जक्यूटिव क्लास और एसी चेयर कार में 2016-17 के दौरान 14.2 करोड़ यात्रियों ने सफर किए। यह आंकड़ा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा के बयान के आधारित है।भारतीय एयरलाइंस और भारतीय रेलवे के एसी कोच में लगभग बराबर यात्री सफर करते हैं। अधिकांश एयरलाइंस का किराया एसी2 और तत्काल एसी3 के बराबर है। जयंत सिन्हा ने कहा कि भारतीय रेलवे के एसी3 और एसी2 कोच में 2016-17 के दौरान 11 करोड़ यात्रियों ने सफर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *