‘सेवन’ नाम से धोनी ने खोला शो-रूम, देशभर में होगी चेन

रांच, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के बाद अब एक नयी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। धोनी परफ्यूम और रेसिंग टीम के बाद अब अपने आउटलेट स्टोर लेकर आए हैं। इस सिलसिले में धोनी ने अपने होमटाउन में अपने पहले आउटलेट ‘सेवन’ की ओपनिंग की। रांची के न्यूक्लियस मॉल में अपने पहले आउटलेट का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा की इस तरह के स्टोर पूरे देश में खोले जाएंगे। यह मूल रूप से लाइफ स्टाइल और सेहत से जुड़ी चीजों का एक्सक्लूसिव स्टोर होगा। रांची के बाद नई दिल्ली और बेंगलुरु में ऐसा स्टोर खुलेगा।कैप्टन कूल ने बताया कि साल के अंत तक करीब 20 से 25 और ऐसे आउटलेट खोले जाएंगे। 2020 तक पूरे देश में इनकी संख्या लगभग 275 तक ले जाई जाएगी। माही ने कहा की सेवन अपने आप में एक ब्रांड होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रशंसकों से मुखातिब महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि पिछले दस सालों में वे अपने ही शहर में इस तरीके से पहली बार निकल पाए हैं। लोगों से ऐसे आमने-सामने मिलकर वे बहुत खुश हैं। युवाओं से कहा कि जो भी आप कर रहे हैं, उसे पूरी ईमानदारी से करें। चाहे वह पढ़ाई हो या खेल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *