मुंबई, दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल के पिता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री शिवाजीराव पाटिल का शनिवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वे 92 साल के थे और मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था, जहां उन्होंने शनिवार सुबह अंतिम सांस ली. ज्ञात हो कि शिवाजीराव पाटिल स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिया था. 1960 से 1967 तक वे महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रहे. 1967 से 1980 तक विधानसभा के सदस्य रहे. लगातार 12 वर्षों तक वे महाराष्ट्र के सहकार मंत्री रहे बाद में उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाया गया. वर्ष 2013 में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा गया था. उनके निधन पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि, शिवाजीराव पाटिल के निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है. उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और राजकीय, सामाजिक, शैक्षणिक आदि क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. विधायक, सांसद एवं मंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने महाराष्ट्र के विकास में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया.
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री शिवाजीराव पाटिल का निधन
