भोपाल,चक दे इंडिया फेम सीमा आज़मी भोपाल आई हुई हैं। उन्होंने खास भेंट में कहा की जब वह ऑडिशन के लिए मुंबई गई तब चक दे इंडिया फिल्म के लिए ऑडिशन चल रहे थे,और उन्हें इस बात का बिलकुल भी आभास नहीं था की उन्हें शाहरुख़ खान जैसे बड़े अभिनेता के संग काम का मौका मिलेगा। वह कहती है जब उन्होंने तीन राउंड का ऑडिशन दे लिया तब जाकर कहीं उन्हें पता चला की वह इतने बड़े बैनर के साथ काम करने जा रही हैं।
वह अपने ही एक शो के सिलसिले में भोपाल आई हुई हैं। उन्होंने कहा की शो इन दिन है जिसमें वह चांदनी की छोटी मौसी के रूप में नज़र आएँगी। वह अपने किरदार पर रौशनी डालती हैं और कहती हैं की काजल अपने आप से काफी प्यार करती है,और चाहती है की दुनिया उसकी उपस्थिति को समझे व उसका सम्मान करे। उन्होंने कहा की काजल में भोलापन होने की वजह से उन्हें यह रोल काफी पसंद आया है। उन्होंने बताया की वह दिल्ली में पढ़ी -लिखी हैं और काम मुंबई में करती है। जबकि उनकी पैदाइश असम के गजियापुर की है।