मास्को : शॉपिंग मॉल में आग, 14 लोग झुलसे

मास्को,मास्को के एक शॉपिंग मॉल में आग लगने के कारण भगदड़ मच गई। इस भयानक आग में 14 लोग के झुलसने की खबर हें। करीब 200 से ज्यादा अग्निशमनकर्मियों और 60 ट्रकों ने लोगों को वहां से बाहर निकाला। रूस की राजधानी मास्को से पूर्वोत्तर स्थित रियो के एक शॉपिंग मॉल से सोमवार को कई हजार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। डिप्टी मेयर पिओर बिरीउकोव ने इंटरफेक्स समाचार एजेंसी से कहा, ’14 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से चार की हालत गंभीर है।’ उन्होंने बताया कि अब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *