मुंबई, फिल्म अभिनेता एवं अभिनेत्री भी टोटके पर काफी भरोसा करते हैं। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की हाल ही में रिलीज फिल्म `टयूबलाइट’ थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की है लेकिन लागत निकाल चुकी हैं। वहीं दबंग सलमान खान की समर्थकों की संख्या इतनी है कि उनका स्टाइल हर कोई कॉपी करता है। शायद आपने यह नोटिस किया हो कि सलमान अपने हाथ में अक्सर लकी ब्रेसलेट जरूर पहनते हैं। सलमान के इस फैशन को कई यंग लड़को ने भी कॉपी किया है। सलमान ने अपनी यह ब्रेसलेट कभी भी अपने से दूर नहीं किया है। कहा जाता है कि सलमान को यह लकी ब्रेसलेट उनके पिता ने गिफ्ट किया था। इसके बाद सलमान ने अपने लकी ब्रेसलेट को अपने से दूर कर दिया है। सलमान ने अपने लकी ब्रेसलेट को हटाने के चलते यह कयास लगाया जा रहा है कि वो अपनी असफलता के कारण उसे हटा दिया है। वहीं अब उन्होंने एक ताबीज का सहारा लिया है। आपको बता दे कि सलमान खान गले में ताबीज पहने नजर आएं, शायद यह पहली बार होगा जब सलमान ताबीज पहने नजर आएं होंगे।
फिल्म की असफलता के कारण सलमान ने हटाया लकी ब्रेसलेट
