ऑस्कर के सदस्य बनेंगे बिग बी और ऐश्वर्या

मुंबई, बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या राय सहित कई सितारे ऑस्कर्स एकेडमी के सदस्य बनाए जाएंगे। ऑस्कर्स अवॉर्ड आयोजित करने वाली संस्था ’द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस’ ने इस बार बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को एकेडमी का सदस्य बनने के लिए निमंत्रण भेजा है। इस सूची में अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, ऐशवर्या राय बच्चन, सलमान खान, आमिर खान, इरफान खान और दीपिका पदुकोण जैसे सितारों के नाम शामिल हैं, इसके अलावा कॉस्टयूम डिजाइनर अर्जुन भसीन, लेखक सोनी तारपोर वाला, फिल्मकार गौतम घोष और बुद्धदेब दास गुप्ता के साथ साथ आनंद पटवर्धन को भी एकेडमी का सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया गया है। संस्था के मुताबिक इस बार 57 देशों में फिल्मों से जुड़े 774 लोगों को आमंत्रित किया गया है, एकेडमी ने इस लिस्ट में अलग अलग रंगों के लोगों और महिलाओं को जगह देने की कोशिश की है, संस्था पर आरोप लगा था कि वर्ष 2015 और 2016 में एक्टिंग के 20 नामांकनों में किसी भी अश्वेत को शामिल नहीं किया गया था। शायद इसीलिए इस बार अलग अलग रंग और देशों के लोगों को जगह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *