कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दे दी जान

भरतपुर,जिले के कुम्हेर थाना क्षेत्र के सोगर गांव में कर्ज से परेशान एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान का शव गुरुवार को उसके खेत में पेड़ पर लटका मिला है। ग्रामीणों व परिजनों ने आत्महत्या का कारण फसल खराब होने और कर्ज होना बताया है। विधायक विश्वेन्द्र सिंह ने घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय किसान तुहीराम जाट गुरुवार सुबह अपने खेत देखने आया था। उसने खेत में कुछ दिन पहले ज्वार बोई थी, लेकिन बरसात नहीं होने से फसल खराब हो गई। तुहीराम ने सोगर ग्राम सेवा सहकारी समिति और अजान गांव के ग्रामीण बैंक से फसल के लिए किसान क्रेडिट कार्ड से कर्ज ले रखा था। फसल खराब होने और कर्ज के कारण किसान तनाव में आ गया था। उसने खेत पर ही फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक पर करीब 3 से 4 लाख रुपए का कर्ज था। परिजनों ने बताया कि तुहीराम सुबह घर से बाइक और रस्सी लेकर निकला था। तुहीराम ने उसी रस्सी से अपनी जिंदगी खतम कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *