MP में मानसून की दस्तक, लेकिन सक्रिय नहीं

भोपाल/जबलपुर, मध्यप्रदेश के भोपाल, मण्डला, बैतूल और खण्डवा तक मानसून की आमद हो चुकी है लेकिन मानसून अभी सक्रिय नहीं हुआ है। अगले 48 घंटों के दौरान मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है। शुक्रवार से रविवार सबेरे हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम खुला।हालाँकि शनिवार दोपहर बाद बादलों की चादर आसमान पर तन गई और गरज चमक के साथ बारिश हुई। उधर,अभी तक जबलपुर में प्री मानसून की बारिश ही हुई है। मानसूनी बारिश का अभी इंतजार है।
पश्चिमी और पूर्वी मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय नहीं हो सका है। इस कारण झमाझम बारिश का अभी लोगों को इंतजार है। मौसम विभाग ने मानसून के आगमन की घोषणा तो कर दी है, लेकिन अभी तक ऐसा महसूस नहीं हुआ कि मानसून आ गया है।1 से 15 जून तक प्री मानसून की बारिश दर्ज की जाती है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, लिहाजा मानसून अगले 48 घंटों के दौरान सक्रिय हो सकता है। इधर उड़ीसा, झारखंड व छत्तीसगढ़ के ऊपर कम दबाव का क्षेत्रफल बनने से अगले 24 घंटों के कारण कहीं-कहीं छुटपुट वर्षा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *