वॉशिंगटन,भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ व्हाइट हाउस में डिनर करने वाले दुनिया के पहले नेता होंगे। मोदी शनिवार को अमेरिका सहित तीन देशों के दौरे पर रवाना हो गए। सबसे पहले वे पुर्तगाल पहुंचे।
मोदी के सम्मान में ट्रम्प ने सोमवार को व्हाइट हाउस में डिनर रखा है। व्हाइट हाउस इसे स्पेशल बनाने की तैयारी कर रहा है।
ट्रम्प प्रशासन का मानना है कि मजबूत भारत, अमेरिका के लिए फायदेमंद हैं। 26 जून को दोनों नेताओं की वन-टू-वन मीटिंग होगी। इसमें करीब एक घंटे बाइलेटरल रिलेशन पर चर्चा होगी। इसके बाद बयान जारी किया जाएगा। दोनों नेताओं की मीटिंग के दौरान कई आलाअफसर मौजूद रहेंगे।
मोदी को डिनर खास मौका
मोदी अमेरिका के तीन दिन के दौरे पर शनिवार रात ही वॉशिंगटन पहुंचेंगे। अमेरिका में भारत के एम्बेसडर नवतेज सरना ने बताया कि ट्रम्प का मोदी को डिनर देना एक खास मौका होगा। ये हमारे लिए सम्मान की बात है। दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर बात होगी, इसका अभी अंदाजा लगाना तो मुश्किल है।
रेड कारपेट पर होगा स्वागत
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मोदी के दौरे को व्हाइट हाउस स्पेशल बनाने की तैयारी कर रहा है। मोदी का वेलकम बाकायदा रेड कारपेट पर किया जाएगा। दोनों नेता डिनर करेंगे। ये व्हाइट हाउस में होने वाला वर्किंग डिनर होगा।
मोदी ने फेसबुक पर दी जानकारी
मोदी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि मैं प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के न्योते पर 24 से 26 जून तक वॉशिंगटन की यात्रा पर जा रहा हूं। हमारे बीच इसे लेकर टेलिफोन पर पहले बात हुई है। मैं भारत-अमेरिका के बीच मजबूत तथा विस्तारवादी साझेदारी को और मजबूत बनाने के विचारों पर चर्चा को लेकर आशावादी हूं।
इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
– एशिया-पैसिफिक रीजन और दुनिया में स्टेबिलिटी और सुरक्षा को मजबूत करना
– इकोनॉमिक ग्रोथ बढ़ाना
– भारतीय फौज का तेजी से आधुनिकीकरण करना
– सिविल न्यूक्लियर डील पर चर्चा
– एच1बी वीजा के मुद्दे पर बातचीत
– आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त प्रयास
ट्रम्प के साथ डिनर करने वाले पहले नेता होंगे मोदी
