छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना रेलवे स्टेशन पर एक युवती का धड़ और सिर अलग-अलग मिला है। वह शुक्रवार रात करीब 2 बजे अपने बर्थ से गायब हो गई थी। इटारसी रेलवे स्टेशन पर उसके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। यह परिवार यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस(15024) में बंगलौर से लखनऊ जा रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह पांढुर्ना रेलवे स्टेशन पर लोगों ने पटरी पर एक युवती का धड़ और सिर अलग-अलग पड़े देखा। जीन्स-टी शर्ट पहने युवती के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। प्रियंका बीटीसी(प्राइमरी टीचर के लिए पात्रता परीक्षा) कर रही थी। यह परिवार यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस से शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 12.30 बजे प्रियंका अपने बर्थ पर लेटी थी। इस समय ट्रेन नागपुर के आसपास थी। रात करीब 2 बजे जब फैमली की नजर पड़ी, तो प्रियंका अपने बर्थ पर नहीं थी। उन्होंने इटारसी स्टेशन पर इसकी सूचना दी। उधर, शनिवार सुबह पांढुर्ना से जीआरपी पुलिस ने एक युवती के लाश मिलने की सूचना दी। सुबह 9 बजे प्रियंका के माता-पिता ने लाश की शिनाख्त की।
शरीर पर खरोंच नहीं, लेकिन सर अलग
प्रियंका के शव पर कहीं भी खरोंच नहीं आई है। जूते भी सही रूप से पैरों में है। कपड़े भी फटे नहीं थे। ऐसा माना जा रहा है कि अगर युवती ने आत्महत्या की होती, तो उसका सिर इतनी दूर नहीं मिलता। आशंका किसी के धक्के देने की भी जताई जा रही है।