मुख्यमंत्री शिवराज ईमानदार, अफसर हैं भ्रष्ट : विजयवर्गीय

इंदौर, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ईमानदार हैं लेकिन उनके अफसर भ्रष्ट हैं। मैं किसान आंदोलन की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दूंगा।
विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि भ्रष्टाचार रोकने की जिम्मेदारी मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और कलेक्टर की है। भ्रष्टाचार से किसान परेशान है। लगातार गुस्सा बढ़ने के कारण किसानों ने आंदोलन किया। एक सवाल के जवाब में विजयवर्गीय ने कहा कि मंदसौर में किसानों पर चलाई गई गोली, एक दुर्घटना है। सीआरपीएफ वालों ने गोली चला दी। पुलिस और प्रशासन ने आदेश नहीं दिए थे। किसान आंदोलन की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दे दी है। अब पूरी रिपोर्ट दिल्ली में शाह को दूंगा। उन्होंने कहा कि संगठन स्तर पर भी समन्वय की कमी है। कार्यकर्ताओं से संगठन को फीडबैक नहीं मिला और संगठन, सरकार को नहीं बता पाया। आपने कहा सत्ता और संगठन में तालमेल होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *