बेटों के लिए संस्कारी बहू खोज रही हैं राबड़ी

पटना, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी अपने दोनों बेटों के लिए बहू की तलाश कर रही हैं। उनके दोनों ही बेटे राज्य के कद्दावर नेता हैं। एक उपमुख्यमंत्री है तो दूसरा राज्य सरकार में प्रभावशाली मंत्री है। राबड़ी देवी अपने दोनों बेटों के लिए ‘देसी’ बहू ढूंढ़ रही हैं। राबड़ी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव बिहार सरकार में मंत्री हैं। तेजस्वी बिहार सरकार में उप-मुख्यमंत्री हैं। जबकि तेज प्रताप यादव स्वास्थ्य मंत्री हैं। रविवार (11 जून) को लालू यादव के जन्मदिन पर आयोजित समारोह में राबड़ी देवी ने कहा कि उन्हें ‘सिनेमा हॉल और मॉल जाने वाली’ बहू नहीं चाहिए।
राबड़ी देवी ने कहा कि उन्हें अपने बेटों के लिए ‘अच्छे संस्कार वाली’ बहू चाहिए। राबड़ी देवी ने खास तौर पर अपने बड़े बेटे लिए ‘संस्कारी’ बहू खोजने की बात कही क्योंकि वह काफी धार्मिक है। जन्मदिन समारोह में राबड़ी से उनके बेटों की शादी से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सिनेमा हॉल और मॉल जाने वाली लड़की नहीं चलेगी। घर चलाने वाली, बड़े बुजुर्ग का आदर करने वाली और जैसे की हम हैं, वैसी लड़की चाहिए। उल्लेखनीय है कि लालू यादव और राबड़ी देवी की कुल नौ संतानें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *