व्हाइट हाउस  में शिफ्ट हुए बैरन-मेलानिया

वॉशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद डॉनल्ड ट्रंप वॉशिंगटन स्थित  व्हाइट हाउस में रहने आ गए। उनके साथ उनकी बेटी इवानका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर भी वाइट हाउस में ही शिफ्ट हो गए। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने बताया कि अपने छोटे बेटे बैरन के साथ न्यूयॉर्क स्थित ट्रंप टावर में रह रहीं ट्रंप की पत्नी मेलानिया भी अब व्हाइट हाउस में रहने आ गई हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि मेलानिया अपने 11 वर्षीय बेटे बैरन की वजह से राष्ट्रपति भवन में नहीं रह रही थीं, जो न्यूयॉर्क में ही पढ़ाई कर रहा था। स्कूल का सत्र बीच में छोड़कर वह वॉशिंगटन नहीं आ सकता था। इसीलिए जब ट्रंप अपने बेटी-दामाद के साथ ह्वाइट हाउस में रहने चले गए, तब भी बैरन का ध्यान रखने के लिए मेलानिया उसके साथ न्यूयॉर्क में ही रुक गयीं।
व्हाइट हाउस शिफ्ट होने के संबंध में मेलानिया ने भी एक ट्वीट किया। उन्होंने इस ट्वीट में व्हाइट हाउस की एक तस्वीर भी साझा की। उन्होंने लिखा अपने नए घर में नई यादें बनाने का इंतजार कर रही हूं। मेलानिया और बैरन के न्यूयॉर्क में रहने के कारण उनकी सुरक्षा के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई थी। उनकी सुरक्षा पर काफी भारी-भरकम सरकारी राशि खर्च की जा रही थी। इसे देखते हुए कुछ समय पहले अमेरिका में लोगों ने एक अभियान भी शुरू किया था, जिसमें मेलानिया के अपील की गई थी कि वह व्हाइट हाउस में रहने चली जाएं। इसे देखते हुए लोगों ने अपील की कि या तो मेलानिया खुद व्हाइट हाउस चली जाएं, या फिर उनकी सुरक्षा में पैसा खर्च करना बंद किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *