शहडोल,भाजपा नेता और मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मरावी ने कांग्रेस नेत्री हिमाद्री सिंह का हाथ अब जीवन भर के लिए थाम लिया है। 2009 में हिमाद्री सिंह की मां राजेश नंदिनी सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने वाले नरेंद्र मरावी उनसे परास्त हो गए थे। 2016 में सांसद दलपत सिंह परस्ते के निधन के बाद कांग्रेस ने राजेश नंदिनी सिंह की बेटी हिमाद्री सिंह को संसदीय सीट के चुनाव मैदान में उतारा था। इनका मुकाबला भाजपा के तत्कालीन मंत्री ज्ञान सिंह से हुआ था। जिसमें हिमाद्री सिंह चुनाव हार गई थी। नरेंद्र मरावी ने हिमाद्री सिंह का हाथ थामकर म प्र की राजनीति में विशेषकर महाकौशल और विंध्य की राजनीति में धमाका कर दिया है।