कोयंबटूर, शहर के बाहरी इलाके वेल्लोर में एक हाथी ने शुक्रवार को १२ वर्षीय लड़की सहित चार लोगों को कुचल कर मार दिया। पुलिस ने बताया कि लड़की अपने घर के बरामदे में सो रही थी। तड़के करीब ३:३० बजे हाथी ने उसे कुचल कर मार डाला। हाथी नजदीकी मदुक्करई जंगल से कुछ दिन पहले ही भटक कर बस्ती में आ गया था। आगे हाथी ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो अन्य घायलों का उपचार जारी है। वन विभाग का अमला पालतू हाथियों की मदद से जंगली हाथी को जंगल में भेजने का प्रयास कर रहा हैं। लोगों को घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है।
हाथी ने चार लोगों को कुचला
