MP में एक दिन में लगेंगे 6 करोड़ से अधिक पेड़

भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में 2 जुलाई को एक दिन में 6 करोड़ 67 लाख पेड़ लगाये जायेंगे। यह एक दिन में किसी नदी के तट पर लगाये गये वृक्षों की दुनिया में सबसे बड़ी संख्या होगी। नर्मदा सेवा यात्रा आने वाले समय में पृथ्वी को बचाने का सबसे बड़ा अभियान है। मुख्यमंत्री एप्को भवन में नर्मदा सेवा मिशन कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, मुख्य सचिव बी.पी. सिंह भी उपस्थित थे।
एक लाख से ज्यादा लोगों का पंजीयन
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नर्मदा के तटों पर पेड़ लगाने वाले सभी 24 जिलों में से हर एक में कम से कम एक लाख लोगों का पेड़ लगाने के लिये पंजीयन करवाया जाये। लगाये जाने वाले पौधों की ऊँचाई दो फीट से कम नहीं हो। सभी जिलों में पेड़ लगाने का वातावरण बनाने के लिये पेड़ लगाओ यात्राएँ निकाली जाये। यात्रा के दौरान पेड़ लगाने के लिये अधिक से अधिक लोगों से संकल्प पत्र भरवायें। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी पेड़ लगाने के लिये संकल्प पत्र भरेंगे। बड़वानी जिले की तरह स्कूली बच्चों को पेड़ लगाने के अभियान से जोड़ने के लिये ग्रीन पासपोर्ट दे सकते हैं। इंदौर जैसे बड़े शहरों की स्वयंसेवी संस्थाओं और लोगों को अभियान से जोड़ा जाये।
5 से 20 जून तक पेड़ लगाओ यात्रा
नर्मदा नदी को हरियाली से समृद्ध करने के लिये 5 जून से 20 जून तक पेड़ लगाओ यात्रा का शुभारंभ होगा। आगामी दो जुलाई को समाज के सभी वर्ग के लोग मिलकर 6 करोड़ पौधों का रोपण कर उनकी रक्षा का संकल्प लेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जानकारी आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित नर्मदा सेवा यात्रा में उत्कृष्ट योगदान करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के सम्मान समोराह में दी।
चौहान ने 11 दिसम्बर 2016 को अमरकंटक से नर्मदा सेवा यात्रा के प्रारंभ और 15 मई 2017 को अमरकंटक में समापन से जुडी स्मृतियों को साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *