मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के मुख्य कोच अशोक कुमार का इस्तीफा

भोपाल, मध्यप्रदेश राय पुरुष हॉकी अकादमी के मुख्य कोच अशोक कुमार ध्यानचंद ने पद से इस्तीफा दे दिया है। अचानक दिए इस्तीफे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं है। लेकिन, बताया जा रहा है कि खेल विभाग टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अकादमी की पुरुष टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा था। इसी को देखते हुए संचालक खेल उपेंद्र जैन ने मंगलवार को अशोक कुमार को बुलाकर इस्तीफा मांग लिया। अशोक कुमार ने बताया कि मुझसे इस्तीफा मांगा गया तो मैंने दे दिया। उन्होंने कहा कि मुझे कारण बताया गया कि टीम का प्रदर्शन गिर रहा है। कुछ अन्य प्रशिक्षकों को हटाया गया है और आपको भी इस्तीफा देना पड़ेगा।
वहीं संचालक जैन ने कहा कि हमने उनसे इस्तीफा नहीं मांगा था। उन्होंने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है। टीम के लिए नए कोच की शीघ्र ही व्यवस्था की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में हॉकी अकादमी की स्थापना के समय से ही अशोक कुमार तकनीकी सलाहकार और मुख्य कोच के रूप में जुड़े रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *