इस साल जमकर बरसेंगे बदराः मौसम विभाग

नई दिल्ली,भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि इस वर्ष मानसून के सामान्य रहने तथा पूरे 100 फीसदी बारिश होने की संभावना है। पहले 96 प्रतिशत वर्षा का पूर्वानुमान लगाया गया था। साथ ही इस बार अल नीनो के खतरे की संभावना भी कम जताई गई है।
विभाग के महानिदेशक केजे रमेश ने कहा कि अल-नीनो प्रभाव की आशंका कम होने के साथ ही मानसून बेहतर होने की संभावनाएं बढ़ गयी हैं। 100 फीसदी बारिश की संभावना से खेती-बाड़ी और किसानों को राहत मिलेगी। रमेश ने कहा कि अल-नीनो में तात्कालीक बदलावों से संकेत मिलता है कि इस वर्ष मानसून सामान्य रहेगा और दीर्घावधिक औसत में 100 प्रतिशत तक जा सकता है। अल-नीनो प्रशांत महासागर में जलधाराओं के गर्म होने से जुड़ा मौसमी प्रभाव है।
शुरुआती पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने कहा था कि दीर्घावधिक औसत में मानसून 96 प्रतिशत रहने की संभावना है जो सामान्य के आसपास है। धर, मानसून पूर्व हुई तेज बारिश और आंधी के चलते बिहार के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बिहार में मंगलवार को आए तूफान में सात लोगों की मौत और कई जगह भारी नुकसान हुआ था। मानसून पूर्व हुई इस बारिश और तूफान से बेहतर मानसून की उम्मीद को बल मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *