विदिशा : शादी समारोह में घायल बेटी की शादी की व्यवस्था सरकार करेगी

भोपाल,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार सुबह कमला नेहरू चिकित्सालय पहुँचकर विदिशा में हुई घटना में घायल लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। उन्होंने घायलों के परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने भी घायलों का हालचाल पूछा और उन्हें ढाँढस बँधाया।
चौहान ने घायलों के सम्पूर्ण उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने घटना में पीड़ित परिवार की बेटी के विवाह की पूरी व्यवस्था करवाने तथा गम्भीर रूप से घायलों को 50 हज़ार एवं सामान्य घायलों को 25 हज़ार रुपए की राहत राशि देने की घोषणा की।
उल्लेखनीय है कि विदिशा,जिले के मंडी रोड पर बंधन मैरिज गार्डन मैं हो रहे एक शादी समारोह के दौरान खाना बनाते समय सिलेंडर के लीक हो जाने से आग भड़क गई । जिसकी चपेट में आ जाने से 24 लोग घायल हो गए। इनमें 10 बच्चे भी शामिल हैं। 18 घायलों को भोपाल इलाज के लिए लाया गया है। यह गंभीर रूप से घायल थे। गंभीर रूप से घायलों में 6 बच्चे और दुल्हन की बहन सहित 10 महिलाएं शामिल थी। जिन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *