भोपाल में किन्नरों के दो गुटों में झड़प,एचआईवी इंजेक्शन लगाने का आरोप

भोपाल,वर्चस्व की लड़ाई को लेकर एक बार फिर भोपाल में किन्नरों के दो गुटों में लड़ाई का मामला सामने आया है। मुस्कान और काजल बम्बइया किन्नर ने आरोप लगाया है कि, सुरैया किन्नर ने उन्हें अपने घर में बंद करके लाठियों से पिटवाया। गर्म चिमटे और छुरी से जलवाया, बाल काट दिए। सबसे सनसनीखेज आरोप यह लगाया गया कि, दोनों को hiv इंजेक्शन लगा दिया गया।

इसके बाद से वे बेहद डरे हुए हैं। बुधवार को से मीडिया से चर्चा करते हुए मुस्कान एवं काजल बम्बइया ने सुरैया किन्नर पर उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया है। काजल और मुस्कान ने मीडिया से कहा,’ हम रेनूवाली गली मंगलवारा में रहते हैं। हमारे साथ 12 अप्रैल को गुरु शिल्पा तिवारी, मौसी गुरु सुरैया और उनकी सहयोगी माही, ठाकुर और तब्बू ने दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक मारपीट की। हम दोनों को गर्म चिमटे और छुरी से जगह-जगह जलाया गया। उनके बाल काट दिए गए।’ काजल और मुस्कान ने आरोप लगाया कि दोनों को एचआईवी का इंजेक्शन लगाया गया। वे एलबीएस हॉस्पिटल में 14 दिन भर्ती रहे। उनके मुताबिक, डॉक्टरों ने कहा है कि, तीन महीने बाद इसकी रिपोर्ट आएगी। मुस्कान और काजल का कहना है कि, ये दोनों तीन साल की लड़की गौहर खान को गोद लिया है। सुरैया आदि ने उसे उनसे छीन लिया। बाद में दवाब डाला कि, वे इस मामले में कजरी और तब्बू नामक किन्नरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं। जब उन दोनों ने ऐसा करने से मना किया, तो उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि सुरैया ने दोनों को मंगलवारा में अपने घर में पिटवाया। दोनों किन्नरों ने इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस इस मामले को हल्के में ले रही है। दोनों का आरोप है कि, उन्होंने सुरैया का साथ छोड़ दिया है, तब से ही यह झगड़ा चला आ रहा है। इनका यह भी आरोप है कि, पहले भी उनके साथ मारपीट हो चुकी है। जब उन्होंने इसकी शिकायत कलेक्टर और पुलिस से की, तब से वो उनसे नाराज है। घटनाक्रम 12 अप्रैल का बताया जा रहा है। इस पिटाई का वीडियो सामने आया है। इसमें मुस्कान और काजल को सुरैया और उसके साथी किन्नर पीट रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *