राजस्थान में बना लो प्रेशर

जबलपुर,जलती चुभती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सोमवार को दिन में धूप के कड़े तेवर ने लोगों को घरों में दुबकने मजबूर कर दिया। गर्मी से राहत पाने के तमाम साधन बौने साबित हुये। स्थानीय मौसम केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के ऊपर लो प्रेशर की वजह से बादलों की आवाजाही बनी हुई है, लेकिन 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पश्चिमी हवाओं के बावजूद तापमान कल के मुकाबले 1 डिग्री ऊपर पहुंच गया। जिससे गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाये। अगले 24 घंटों के दौरान संभाग के कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 1 डिग्री कम, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस सामान्य दर्ज किया गया। हवा में नमी प्रातःकाल 27 प्रतिशत और सायंकाल 16 प्रतिशत आंकी गई। सूर्योदय 5.36 बजे और सूर्यास्त 6.38 बजे हुआ। प्रदेश में सबसे अधिक 42 डिग्री तापमान दतिया, खजुराहो जिले में दर्ज किया गया। पश्चिमी हवायें 10 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 42.8 और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रहा। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *