परियट और खंदारी का जलस्तर घटा

जबलपुर,भीषण गर्मी में परियट व खंदारी जलाशय में जलस्तर घटने के बाद नगर निगम प्रशासन के माथे पर बल पड़ गए हैं। नगर निगम प्रशासन ने जल संकट के मद्देनजर, आर्डनेंस पैसक्ट्री खमरिया को जल सप्लाई रोकने का पैससला किया है। निगम प्रशासन ने ओएफके प्रशासन को दोटूक शब्दों में कह दिया है कि नगर निगम ओएफके मर्टरों में तो पानी की आपूर्ति कर सकता है, लेकिन पैसक्ट्री के अंदर उत्पादन में पानी की आपूर्ति नहीं की जा सकती। नगर निगम प्रशासन की इस फरमान के बाद ओएफके प्रबंधन सन्निपात की स्थिति में है और पानी की कमी के कारण पैसक्ट्री में उत्पादन प्रभावित न हो, इसको लेकर नगर निगम प्रशासन से गंभीर चर्चा करने के प्रयास चल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अब तक खमरिया पैसक्ट्री को नगर निगम द्वारा परियट से जलापूर्ति की जा रही है। परियट का जलस्तर घटने के बाद अब नगर निगम का पूरा ध्यान आम जनता को अगले दो महीने बारिश होने तक जलापूर्ति करने पर टिक गया है। पानी की समस्या को देखते हुए आम जनता को पेयजल उपलब्ध कराने की गरज से पूरी व्यवस्थाएं निर्धारित की जा रही हैं। नगर निगम के कार्यपालन यंत्री जलविभाग पुरूषोत्तम तिवारी के मुताबिक ओएफके को पानी की सप्लाई की जाएगी, लेकिन अब यह ओएफके प्रबंधन पर निर्भर होगा कि जो पानी उन्हें दिया जा रहा है, उसका उपयोग वे आवासीय क्षेत्र में करना चाहते हैं या अन्य उपयोग में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *