सुरक्षा में जुटी रही पुलिस

जबलपुर,केंदीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिये आधे दर्जन केंद्रीय मंत्रियों और राज्य के मंत्रियों के साथ-साथ कई वीआईपी हस्तियों के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हलाकान रहा डुमना विमानतल पर दिन भर वीआईपी मेहमानों की आवाजाही रही। शनिवार को झारखंड की राज्यपाल श्रीमती मुर्मु केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा केंद्रीय कपडा राज्य मंत्री अजय टमटा, केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा के अलावा छतीसगढ के जल संसाधन मंत्री बृज मोहन अग्रवाल, मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री गौरीशंकर विसेन, पशुपालन मंत्री अंतर सिंह आर्य, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष अनुसुईया उईके का नगर आगमन हुआ ये सभी हस्तियां मंडला जिले के निवास तहसील के ग्राम जेबरा बाबलिया श्री कुलस्ते के बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने रवाना हुये। कुछ मंत्री रात में ही लौट गये और कुछ आज जाये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *