दूध पर नियंत्रण संभव नहीं -शिवराज

जबलपुर,नर्मदा सेवा यात्रा के जनसंवाद कार्यक्र में शामिल होने के पश्चात् मंडला से वापस आने पर केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह एंव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का डुमना विमानतल पर आगमन हुआ। विमानतल पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नेताद्वय की अगवानी कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने मुख्यमंत्री चौहान से शहर में स्कूलों द्वारा की जा रही फीस वृद्धि और दूध मूल्य पर चर्चा की। दोनों महत्वूपर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री चोहान ने कहा कि स्कूलों में अनियंत्रित एवं अनावश्यक फीस वृद्धि पर रोक लगाने हेतु सरकार नियम बना रही है और लागत और सुविधाओं के अनुपात में फीस वृद्धि हो ताकि अच्छी और प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान छात्रों का सर्वागीण विकास कर सके परंतु अकारण और अकस्मात् की गई फीस वृद्धि पर अंकुश लगाया जायेगा। साथ ही दूध मूल्य वृद्धि पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दूध पर सरकार का नियंत्रण संभव नहीं है यह मूल्य बाजार तय करता है, इस हेतु कानून बनाये जाने की स्थिति में सरकार का हस्तक्षेप संभव होगा।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा का आगमन…….
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा का जबलपुर आगमन मंगलवार 25 अप्रैल को रात्रि में सड़क मार्ग से हुआ। श्री झा का स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। झा सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करने के पश्चात् 26 अप्रैल को प्रात: 10 बजे सड़क मार्ग से नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल होने मंडला रवाना होंगे, उसके पूर्व सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *