महागठबंधन 2019 पर चर्चा,सोनिया-नीतीश की भेंट

नई दिल्ली, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से 2019 के चुनाव के संदर्भ में गैर भाजपा दलों के गठबंधन के सिलसिले में भेंट कर चर्चा की। नीतीश काफी समय से धर्मनिरपेक्ष दलों के महागठबंधन बनाने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस पहले से ही बिहार में जदयू की सरकार में शामिल है,उन्होंने विधानसभा का चुनाव भी मिल कर लड़ा।
सूत्रों का कहना है कि नीतीश और सोनिया के बीच पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों पर भी चर्चा हुई है। इधर, बीएसपी अध्यक्ष मायावती द्वारा भाजपा को रोकने की बात पर उनके विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल होने के लिए तैयार होने की बात कहने से यह भेंट और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। नीतीश पहले भी कह चुके हैं कि देश में बीजेपी के उभार को रोकने के लिए विपक्षी दलों का गठबंधन जरूरी है। और इस ओर राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते कांग्रेस को पहल करनी चाहिए, सोनिया के साथ नीतीश की मुलाकात को इस संदर्भ में भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *