उप चुनाव में भाजपा को पांच और कांग्रेस को तीन सीटें,अटेर कांग्रेस को

भोपाल,मध्यप्रदेश की दो विधानसभा सीटों के उप चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों के खाते में एक-एक सीट जा रही है। भिंड जिले के अटेर और उमरिया जिले की बांधवगढ़ सीट पर 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे। इनमें सबसे पहले बांधवगढ़ सीट का परिणाम आया है। यहां भाजपा के शिवनारायण सिंह ने कांग्रेस की सावित्री सिंह को 25476 वोटों से हरा दिया है। वहीं अटेर में 10 राउंड के वोटों की गिनती हो चुकी थी। यहां कांग्रेस के हेमंत कटारे भाजपा के अरविंद भदौरिया से आगे चल रहे थे। मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरु हुई। दोनों स्थानों पर मतगणना कड़ी सुरक्षा में की जा रही है। अटेर में मतों की गणना 21 और बांधवगढ में 19 राउंड में हुई। अटेर में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष रहे सत्यदेव कटारे के निधन की वजह से और बांधवगढ में ज्ञान सिंह के लोकसभा का सदस्य चुने की वजह से सीटें खाली हुई थी। जिसके चलते उपचुनाव हुए।
इधर,दिल्ली के राजौरी गार्डन विधान सभा सीट के उप चुनाव में आम आदमी पार्टी को गहरा झटका लगा है। उसका उम्मीदवार भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा के मुकाबले तीसरे स्थान पर रहा उसे जमानत बचाने के लिए जरूरी 16 फसदी वोट नहीं मिल सके। यहां कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही। आप प्रत्याशी को महज 10,243 वोट ही मिल सके।

इधर,लम्बी खींचतान के बाद अटेर में कांग्रेस के हेमंत कटारे ने कड़े मुकाबले में भाजपा के अरविंद भदौरिया को 857 वोटों से हरा दिया।इसके ठीक बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने जश्र शुरू कर दिया यह करीब पांच उप चुनाव बाद कांग्रेस की जीत थी। इस तरह आठ राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को हुए उपचुनाव के नतीजे गुरुवार को आ गए। इन चुनाव में भी भाजपा ने अपना दबदबा बनाए रखा। उसने 10 में से पांच सीटों पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस के खाते में तीन सीट गई हैं। एक-एक सीट तृणमूल कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जीती।
इस प्रकार भाजपा ने इन राज्यों की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में भी जीत हासिल की है। हिमाचल की भोरंज (एससी) सीट पर भाजपा के डॉ. अनिल धीमान, असम की धीमाजी सीट पर भाजपा प्रत्याशी रनोज पेगु और राजस्थान की धौलपुर विधानसभा सीट भाजपा की शोभारानी कुशवाहा ने जीती। मध्य प्रदेश की बांधवगढ़ सीट भी भाजपा के हिस्से में आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *