भारत-चीन समुद्री लुटेरों को पकड़ने साथ आए

नई दिल्ली। समुद्री लुटेरों के खिलाफ भारत और चीन एडन की खाड़ी में एक साथ खडे दिखे। भारत और चीन के रिश्तों में खटास के बीच इसे शुभ संकेत माना जा रहा है। दोनों देशों की नौसेना ने मिलकर एक ज्वॉइंट ऑपरेशन को अंजाम दिया है। क्योंकि एडन की खाड़ी में एक जहाज के हाईजैक होने की खबर आई थी लिहाजा दोनों देशों की नौसेना ने मिलकर ऑपरेशन किया।
अब तक मतभेद रहेः जापान और साउथ चाइना सी को लेकर दोनों देशों की नेवी में मतभेद रहे हैं। जापान के हिंद महासागर में ज्वाइंट ऑपरेशन में हिस्सा लेने के कारण चीन की नेवी भारत पर आरोप लगाती रही है. बता दें कि भारत की नेवी जापान के साथ हिंद महासागर में पिछले साल अभ्यास करते हुए नजर आई थी। इसके अलावा साउथ चाइना सी को लेकर इंडियन नेवी की अप्रोच को लेकर भी चीन आपत्ति जताता रहा है।
एैसे हुई लड़ाईः सूत्रों ने बताया कि लुटेरों का अलर्ट आते ही भारतीय नेवी ने अपना INS Tarkash और  INS Mumbai  ऑपरेशन पर भेजा । इधर, एडन खाड़ी में हमेशा से लुटेरों का आतंक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *