रूस का शहर पीटर्सबर्ग धमाकों से दहला 10 मरे

मास्को, इस बार बम धमाकों से रूस दहला है। वहां के पीटर्सबर्ग शहर के दो मेट्रो स्टेशनों पीटर्सबर्ग और सनाया में यह धमाके हुए, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई। जबकि 50 अन्य लोग घायल हो गए।
इसे आतंकी हमला कहा जा रहा है। धमाके इतने भयानक थे कि घटनास्थल का मंजर जिसने भी देखा उसके रोंगटे खडे हो गए। अधिकांश शव क्षतविक्षत अवस्था में और लहुलुहान थे। जबकि दूसरे लोग खून से लथपथ भागते दिखे।
यह धमाका ब्लू लाइन अंडरग्राउंड मेट्रो पर हुआ। घटना के बाद से इलाके के तीन मेट्रो स्टेशन पूरी तरह बंद है। जबकि स्टेशन को खाली करा लिया गया। घटना सोमवार को पीटर्सबर्ग के दिन के करीब 2:30 बजे की है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने मामले की हर कोण से जांच का भरोसा दिलाया है। रूस की आतंकवाद निरोधी समिति ने कहा कि यह एक आईईडी धमाका था, जो संभवत: किसी डिब्बे में छिपाकर रखा गया था।
धमाके के लिए इस्तेमाल किए गए बम में कीलें भरी थीं। धमाके के बाद सभी मेट्रो ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाके के बाद सेन्नाया प्लोश्चड मेट्रो स्टेशन पर आठ एंबुलेस खड़ी थीं। कुछ मीडिया रिपोर्टों में दो मेट्रो स्टेशनों पर धमाके की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *