कसरावद के आस-पास तेंदुआ दिख रहा

कसरावद,खरगोन जिले के अमलाथा गांव मे पिछले कई दिनों से किसान एक तेंदुए को देख रहे है। शुक्रवार की शाम बैलगाडी लेकर घर जा रहे मजदुर के सामने आये तेंदुए को देखकर उसने तुरंत बैलगाडी रोक दी। फिर खेत मालिक को सुचना करी।
तब गांव से कई बाईक लेकर ग्रामीण पहुंचे। मजदुर गजानंद ने बताया साढ़े सात बजे चारा लेकर बैलगाडी से घर लौट रहा था। पचास फ ीट की दुरी पर बैलो को देखकर तेंदुआ गुर्राया। जिसके बाद पास में रखे खाली डिब्बे को मैने जोर-जोर से बजाया इसके बाद तेज रफ्तार से तेंदुआ मक्के की फ सल की ओर भाग गया। खेत मालिक व किसानों को मोबाइल पर सुचना दी। वे आये तब तक भाग खडा हुआ।
किसान नरेन्द्र सिंह मण्डलोई, भुपैन्द्र सिंह चौहान, धर्मेन्द्र मण्डलोई ने बताया चार दिनो से खेतो के आसपास शाम के समय तेंदुआ देखा जा रहा है। इससे पहले बकरी लेकर घर लौट रहा गांव के व्यक्ति के सामने तेंदुआ आ चुका है। वन विभाग को सुचना देकर अवगत कराया गया है। शाम के समय वन विभाग जंगल मे सर्चिंग करे। उसकी उपस्थिति देखी जा सकती है। रेंजर एसआर नर्गेस ने बताया सुचना मिली है विभागीय कर्मचारियो को सर्चिंग करने के निर्देश दिये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *