पूरा देश गर्मी से बेहाल

नई दिल्ली,पूरा देश इस साल मार्च में ही लू की चपेट में है। कई स्थानों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है। महाराष्ट्र,मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं की वजह से पारा काफी चढ़ गया है। महाराष्ट्र में लू की चपेट में आए पांच लोगों की मौत की खबर है।
देश भर के 9 राज्य इस समय लू से परेशान है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में इस समय लू चल रही है।
लू का सर्वाधिक असर बाड़मेर,जैसलमेर और सीकर सरीखे जिलों पर है। जहां पारा 43 से 44.4 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि लू का प्रभाव मई तक बना रहेगा। यह भी जताया गया है कि 5 अप्रैल के आस-पास हरियाणा और पंजाब में मानसून पूर्व की मामूली बारिश से लू के थपेड़ों पर हल्का असर पडेगा। इधर, मप्र में होशंगाबाद में 42. 9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। फिर खजुराहो एवं इंदौर में 42. 6 डिग्री सेल्सियस पारा रहा,जबकि रतलाम एवं नौगांव में 42. 5 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 42 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 41. 6 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 40. 9 डिगी सेल्सियस, इंदौर में 40. 6 डिग्री सेल्सियस और भोपाल में 40. 4 डिग्री सेल्सियस रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *