विदेश से इलाज करा सोनिया वापस भारत लौटी

नई दिल्ली, पांच राज्यों के चुनाव स पहले इलाज कराने विदेश गईं कांग्रेसाध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को वापस भारत आ गई। उनके साथ बेटे राहुल गांधी भी लौट आए हैं। हालांकि कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर अब तक उनका कोई हैल्थ बुलेटिन जारी किया और ना ही जांच के बबारे में कुछ बताया है। लेकिन समझा जा रहा है कि वह इलाज के लिए अमेरिका गई थी।
5 राज्यों की वोटिंग और काउंटिंग के समय भी वह भारत से बाहर थी। वह पिछले साल अगस्त में वाराणसी के रोड शो के दौरान ही बीमार हो गई थीं। तभी से वह राजनीतिक परिदृश्य से बाहर थी। उनके विदेश से वापस आने के बाद से देश की राजनीतिक तस्वीर काफी हद तक बदली हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *