महिलाओं के हंगामे से पांच दिन बाद आया पानी

आमला, गर्मी की शुरूआत होते ही पानी की कमी से हाहाकार के हालात बनने लगे हैं। आमला नगर पालिका क्षेत्र में भी पेयजल संकट गहरा गया है,जिससे जनता का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। पांच-पांच दिन तक नलों में पानी नहीं आ रहा है।
आमला के वार्ड नंबर 13 में पानी न आने से परेशान महिलाओं के सब्र का बांध जब टूटा तो आधी रात को एक सैकड़ा से अधिक महिलाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष के घर का घेराव किया वहीं वार्ड पार्षद के विरोध में जमकर नारेबाजी की। नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र खातरकर को जब जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझाइश दी। इधर महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए पालिका अध्यक्ष ने जल प्रदाय शाखा के कर्मचारियों को पानी सप्लाई के निर्देश दिए। तब कहीं रात 12 बजे भीमनगर में पांच दिन बाद नलों में पानी आया और वार्डवासियों ने राहत की सांस ली।
जब महिलाओं के घेराव की जानकारी नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र खातरकर को मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर सभी को समझाइश दी। जिसके बाद महिलाएं घर लौटी। वही महिलाओं की नारेबाजी और घेराव से घबराए नपाध्यक्ष ने तत्काल नगर पालिका की जल शाखा के कर्मचारियों से चर्चा की और 12 बजे वार्ड में पानी की सप्लाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *