UP में ईवीएम का मुद्दा उठाना विपक्ष की हताशा : कैलाश

भोपाल, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हाल ही के विधानसभा चुनाव में मिली शर्मनाक पराजय को कांग्रेस और विपक्ष पचा नहीं पाए है। ईवीएम मशीनों की प्रामाणिकता पर सवाल उठाकर विपक्ष पराजय जनित हताशा में अपनी कुंठा व्यक्त कर रहे है।
चुनाव आयोग ने कहा कि संदेश के साथ प्रमाण लाइए। विपक्ष हतप्रभ हो गया। ब तक मतपत्र रहा चुनाव में बूथ केप्चरिंग का विपक्ष स्वाद चखता रहा। अब ईवीएम की प्रामाणिकता पर निशान लगाकर खंभा नौच रहा है। वह भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की विजय के पीछे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनोन्मुखी नीतियों से आया सुखद परिवर्तन है। पौने तीन साल में भ्रष्टाचार का एक भी छींटा सरकार पर नहीं पडऩे दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कुशल संगठन क्षमता का कमाल है। पार्टी का अनुशासन है। यूपीए सरकार का कार्यकाल तो घोटाला और भ्रष्टाचार पर्व रहा है। राम मंदिर मामले पर श्री विजयवर्गीय ने कहा कि न्यायालय की पहल स्वागत योग्य है।
कार्यकर्ताओं से भेंट की
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आज प्रदेश कार्यालय पहुँचकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अनौपचारिक ढंग से भेंट की और उनके कुशल क्षेम की जानकारी ली।
उन्होंने हाल के पांच राज्यों के चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि इसने राष्ट्रवाद जिसे कांग्रेस संप्रदाय के चश्में से देखती है को सार्वभौमिकता प्रदान कर कमल की स्वीकार्यता बढ़ायी है। हमें इस विचार को जन जन तक पहुंचाना है। पं. दीनदयाल उपाध्याय और बाबा साहेब अंबेडकर के विचार जन जन तक पहुंचाने में कसर नहीं छोडऩा है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत, प्रदेश महामंत्री अजयप्रताप सिंह ने विजयवर्गीय का स्वागत किया। कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश कार्यालय के सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों में पहुंचकर जनता और कार्यकर्ताओं से आत्मीय चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *